
आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर पक्षी या फिर जानवरों (Birds And Animals Video) से जुड़े कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जहाँ उनकी हैरतअंगेज़ हरकतें या फिर मस्ती देखने मिलती है। इन वीडियोज को देख लोगों को काफी मज़ा भी आता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पक्षी को देखा जा सकता है, लेकिन यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक पा रही है। इस वीडियो में पक्षी उड़ते हुए जमीन पर आता है, लेकिन उसकी लैंडिंग (Bird Wrong Landing Video) इतनी अनोखी होती है कि ऐसा आपने शायद ही कभी देखा होगा।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो न्यूजीलैंड के प्रकृति रिजर्व का है। इस वायरल वीडियो को बहुत पसंद भी किया जा रहा है। लोग इसे देख गजब के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
देखें वीडियो…
3/6 14:56
Flying for the albatross is mainly effortless, landing can be a little bit harder. #RoyalCam chick had a front row seat to a ‘how not to land’ lesson.
Lucky for the somersaulting alby, recovery was quick and only the chick was watching!!https://t.co/9A481yiiom pic.twitter.com/WsPGdxsu1g
— RoyalAlbatrossCam (@RoyAlbatrossCam) March 6, 2021
वीडियो में आप देख सकते हैं एक पक्षी पहले से ही बैठा हुआ है। फिर अचानक अल्बाट्रॉस (Albatross) पक्षी आता है, लेकिन उसकी लैंडिंग गलत हो जाती है। यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इसे खूब लाइक भी कर रहे हैं।