Photo - Twitter/@noor_shimary00
Photo - Twitter/@noor_shimary00

    Loading

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म है। जहां पर आए दिन कोई न कोई वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं और इनमें से कुछ वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर सऊदी अरब की ग्रैंड मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम शेख अदेल अल-कल्बानी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं।

    दरअसल, वायरल वीडियो में इमाम शेख अदेल अल-कल्बानी सफेद टी-शर्ट और हाफ जैकेट पहनकर हार्ले डेविडसन बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहें हैं। उनका यह बदला हुआ और नया अवतार देखकर लोगों के बीच हंगामा मचा हुआ है। जहां कुछ लोग उनके इस पहनावे पर आपत्ति जता रहें हैं। वहीं बहुत से लोगों को उनका यह पहनावा खूब पसंद भी आ रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफें भी कर रहे हैं। 

    उनके इस नए अवतार पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ट्विटर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘क्या महान शख्स हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेरे विचार में शेख ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसे करने की मनाही है। वह जो करना चाहते हैं, वह वो काम करने के लिए आजाद हैं। हम दरअसल इमामों को एक ही पोशाक में देखने के आदी हैं यही वजह है कि हम उससे हटकर उन्हें किसी और रूप में देखना स्वीकार नहीं कर सकते।’