Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    पॉप सिंगर शकीरा (Shakira) को तो आप सभी जानते है। उनके आवाज के तो सभी दिवाने है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक लड़की शकीरा के आवाज में गाना गाकर पिज्जा आर्डर (Pizza Order) कर रही है। लड़की की आवाज सुनकर आप भी धोखा खा जाएंगे। लड़की शकीरा की तरह हूबहू आवाज लग रही है। ऐसा लगेगा की शकीरा ही गाना गा रही है।

    यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही लड़की अमेरिकन आइडल सीजन 12 की सेमीफाइनलिस्ट शुबा वेदुला है। शुबा ने अपना यह वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shakira (@shakira)

    वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में छाया हुआ है। वीडियो को देखने के बाद सिंगर शकीरा भी शुबा की आवाज से प्रभावित हो गई है। शुबा के गाने का  वीडियो शकीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

    वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि नमस्ते @शुबाम्यूजिक, क्या मैं आपका ऑर्डर ले सकती हूं? वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर  कमेंट कर रहे हैं।