Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन जानवरों (Animals) के कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। शेर (Lion) को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर जब अपने शिकार को पकड़ता है तो वह छोड़ता नहीं है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उसका वार उस पर उल्टा पड़ जाता है। जंगल में शेर अपने शिकार के लिए बैठा रहता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शेर भैंस का शिकार करने के लिए उसके पास जाता है। लेकिन फिर भैंस (Buffalo) शेर की अक्ल ठिकाने लगा देती है।

    यह मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर लोग कमेंट कर रहे है कि शेर को सवा शेर मिल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर  Life and nature अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक भैंस को तीन शेर घेरने की कोशिश करते हैं।  लेकिन अपनी चतुराई और अक्लमंदी से वो तीनों शेरों को खदेड़ देती है।

    तभी वहां भैंसों का झुंड पहुंच जाता है और सभी मिलकर तीनों शेरों की ऐसी-तैसी कर देते हैं।  यही नहीं, वो शेरों को खदेड़ते हैं, उन्हें घेरते हैं, डराते भी हैं। वीडियो पर अब तक  2 2.3K व्यूज मिल चुके है। वीडियो को देखकर लोग ढेरों कमेंट कर रहे है।