Mumbai
Image Source: Instagram

Loading

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई(Mumbai) शहर भविष्य में  कैसी दिखेगी। इस बात का अंदाजा लगा पाना कल्पना से परे है। लेकिन, इस बात का अंदाजा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट) बॉट्स लगा लिया है। AI ने आने वाले समय में मुंबई कैसे दिखेगी, तस्वीरों के जरिए बयां किया है। जो कि सोशल मीडिया (Social Media ) पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को शाहिद नाम के आर्टिस्ट ने AI की मदद से बनाया है और इन्हें वह अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट  पर शेयर  किया है। इन तस्वीरों को AI ने बनाया है जो कि सिर्फ एक क्रिएशन है। 

AI ने फ्यूचर मुंबई शहर को ऐसा दिखाया 
AI द्वारा बनाई गई इन तस्वीरों में मुंबई को एक हाईटेक शहर के रूप में दिखाया गया है। मुंबई में लोकल ट्रेन की जगह हाईटेक बुलेट ट्रेन्स को दौड़ते हुए दिखाया गया है। सड़कों पर भी काफी तकनीक वाली गाड़ियां दिख रही हैं। एक तस्वीर में रोबोट गुब्बारे बेचते हुए नजर आ रहा है। बीच पर रोबोट को टहलते हुए दिखाया गया है। कुत्ते भी ऑर्टिफिशियल हो गए हैं। तंग गलियों में रोबोट्स का राज है कोई कुछ बेच रहा है तो कोई कुछ खरीद रहा है। चाय की टपरी पर भी रोबोट्स ही दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SAHID (@sahixd)

2023 के आते ही AI खूब चर्चा में है।आजकल तस्वीर बनाने वाले AI बॉट्स काफी चलन में हैं। तस्वीर बनाने वाले AI बॉट्स की मदद से  हम अतीत में भी झांक सकते हैं। हम अपने भविष्य का रूप रेखा देख सकते हैं। एक बात और है कि कोई जरूरी नहीं है कि आने वाले समय में मुंबई ऐसी ही दिखेगी। इन तस्वीरों को सिर्फ इनरटेन के लिए भी बनाई जाती है।