leopard
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. ओडिशा (Odisha) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के संबलपुर (Sambalpur) जिले में वन अधिकारियों और दमकल कर्मियों की एक टीम ने कुएं में गिरे एक असहाय तेंदुए (leopard) का बेहतरीन रेस्क्यू किया है। इस अनोखे रेस्क्यू मिशन के दौरान अधिकारियों द्वारा एक प्रभावी का तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यहाँ बड़े ही प्रभावशाली नाटकीय ढंग से तेंदुए को इस गहरे कुएं से बाहर निकाला गया है।

    इस बाबत ANI से बात करते हुए अग्निशमन अधिकारी मिश्रा किशन ने बताया कि, “हमें वन विभाग से इसकी जानकारी मिली। हम उस जगह पर गए और लकड़ी की सीढ़ी की मदद से इस तेंदुए को बचाया।फिलहाल वह ठीक है और वापस जंगले लौट गया है।” 

    यहां देखें Video

    दरअसल ये घटना हिंडोल घाट की है। जिसका अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि, कैसे अधिकारियों ने एक रस्सी के दोनों किनारों को कुएं के आरपार बाँधा हुआ है। और इसके बीच में दोनों ओर की रस्सियों पर लकड़ी का एक टुकड़ा भी बांधा है। जिसके ऊपर आप तेंदुए को आराम से बैठे हुए देख सकते हैं।

    इस विडियो में आगे रेस्क्यू टीम ने कुएं में एक लकड़ी की सीढ़ी भी डालती है और उसे दीवार से टिका कर खड़ा कर देती है। फिर तेंदुए भी थोड़ी मेहनत कर लकड़ी के टुकड़े से सीढ़ियों पर आ जाता है और धीरे-धीरे चढ़कर वो खुद ही इस कुएं के बाहर निकल आता है। जैसे ही तेंदुआ कुएं से बाहर निकलता, वहां खड़े रेस्क्यू टीम के लोग उस कुएं से दूर हट जाते हैं। इस विडियो में आप यह देखेंगे कि कैसे वन अधिकारियों ने अपने अनोखे प्लान से तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला और उस मूक जीव की  जान बचा ली।