अजीबोगरीब: 16 सालों से हर शुक्रवार दुल्हन बनती है ये पाकिस्तानी महिला और…

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी कई सारी घटनाएं होती है जो बेहद अजीबोगरीब होती है। जो आमतौर पर कभी नहीं होती आज हम आपको एक ऐसे ही अजीब कहानी बताने जा रहे है जिसे जानकर आप भी अचंभीत हो जाएंगे। शौक सबसे बढ़कर होता है। दुनिया में ऐसे कई लोग है जो अपने शौक के में कुछ इस तरह डूब जाते है कि फिर उन्हे बाहरी दुनिया से कोई फर्क नहीं पड़ता। आज हम आपको पाकिस्तान की ऐसे ही एक अनोखी कहानी बताने जा रहे है। आइए जानते है….. 

    अजीबोगरीब ख्वाहिश 

    हम सब जानते है दुल्हन बनना दुनिया के हर एक लड़की की ख्वाहिश होती है। साथ ही ये बहुत खास लम्हा होता है क्यों की कोई भी महिला एक बार ही दुल्हन बनती है। लेकिन अगर हम आपको कहंगे कि एक लड़की अपने शौक के खातिर बार-बार दुल्हन बनती है तो आप क्या कहेंगे ? चौक गए ना? जी हां ये जानकार आपको बेहद अजीब लगा होगा लेकिन यह सच है। 

    16 सालों से बन रही दुल्हन 

    दरअसल ये महिला पाकिस्तान की है, आप जानकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाली यह महिला हर शुक्रवार को सोलह श्रृंगार करके दुल्हन बन जाती है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि महिला पिछले 16 सालों से ऐसा करती आ रही है।  लोगों को जब इस महिला के अजीबोगरीब शौक के बारे में जानकारी हुई तो यह सुनकर वह दंग रह गए। ये सुनकर सब चौक जाते है  कि आखिर ये महिला 16 सालों से लगातार कैसे दुल्हन बन सकती है। 

    हर शुक्रवार बनती है दुल्हन 

    इस तरह का अजीब शौक रखने वाली महिला का नाम हीरा जीशान (Heera Zeeshan) है। हीरा पाकिस्तान के लाहौर के पंजाब प्रांत में रहती हैं। इनकी उम्र 42 साल है। यह हर हफ्ते शुक्रवार के दिन सोलह श्रृंगार करके दुल्हन की तरह सज जाती हैं। हीरा दुल्हन का जोड़ा पहनती हैं, हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती हैं और शादी के गहने भी पहनती हैं। इसके बाद दिनभर वह शादी के जोड़े में रहती हैं। बता दें कि  हीरा दुल्हन के लिबास में बहुत सुंदर दिखती है। 

    हीरा ने बताया…. 

    हिरा जीशान के दुल्हन बनाने के पीछे एक वजह भी है। हीरा जीशान ने खुद खुलासा किया कि वह ऐसा इसलिए करती हैं? उन्होंने बताया कि उनकी मां 16 साल पहले बहुत ज्यादा बीमार हो गई थीं इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। जब मां की तबियत बहुत खराब हुई तो मां ने अस्पताल में ही इच्छा जताई कि वह मरने से पहले अपनी बेटी की शादी करवाना चाहती हैं।

    इस वजह से बनती है दुल्हन 

    जिस शख्स ने उनकी मां को खून दिया था, मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उसने ही हीरा की शादी की बात की गई। मां की खुशी के लिए हीरा जीशान ने हामी भर दी। तब से अब तक हिरा हर शुक्रवार को दुल्हन बनती है। हीरा बताती हैं कि अस्पताल में शादी के बाद उनकी विदाई रिक्शे में हुई थी। जिस दिन उनकी शादी थी, उस दिन उन्होंने ना तो कोई श्रृंगार किया था और ना ही तैयार हुई थी। अपनी जिंदगी के सबसे अहम दिन दुल्हन के जोड़े में तैयार ना होना उनके लिए निराशा वाला था। 

    दुख में चुना ये रास्ता 

    इस बारें में हीरा जीशान ने बताया कि उनकी शादी के कुछ दिनों बाद ही अस्पताल में उनकी मां की मौत हो गई। अपने सिर पर से मां का साया उठ जाने के बाद उनको बहुत दुख हुआ था। वहीं शादी के बार हीरा जीशान को छह बच्चे हुए, जिसमें से दो बच्चे पैदा होते ही मर गए थे। इससे वह डिप्रेशन में चली गई थीं। इस डिप्रेशन से बाहर आने के लिए हीरा ने प्रत्येक शुक्रवार को दुल्हन की तरह सजने का फैसला किया। 

    हिरा ने कहा 

    हीरा ने बताया कि अस्पताल में जिससे उनकी शादी हुई थी, अभी वह लंदन में रहते हैं। जबकि वह बच्चों के साथ पाकिस्तान में रहती है। पति के दूर होने के कारण भी जब वह हर शुक्रवार को दुल्हन बनती हैं तो उन्हें काफी ज्यादा खुशी मिलती है। इससे उनका अकेलापन भी कटता है। इसलिए वह 16 सालों से ऐसा करती आ रही हैं। अब लोग इस बारे में जानकार बेहद अचंभित हो रहे है।