
सोशल मीडिया (Social Media) पर मास्क (Mask) को लेकर कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Ditancing) का पालन करने की अपील कर रही है। मास्क न पहनने पर पुलिस कर्मी लोगों पर सख्ती बरत रही है। सभी देशों में सरकार (Government) मास्क पहनने को लेकर सख्ती बरत रही है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जो कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे कई लोगों के वीडियो आये दिन सामने आते रहते है। इसे जुड़ा एक और वीडियो सामने आ रहा है।
जिसमें शख्स के मास्क न पहनने पर उसे ऐसी अजीबोगरीब सजा दी गई। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लेकिन यह लोगों के लिए एक सीख भी है। यह मास्क को लेकर सजा देने का नया तरीका लोगों को पसंद आ रहा है। इसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स किसी पब्लिक प्लेस पर एंट्री करने की कोशिश कर रहा है। पर मास्क न लगाने की वजह से वहां रखी मशीन उसे बाहर ही रोक देती है। वहीं उसके आगे जा रहे शख्स को मास्क लगाने की वजह से आसानी से एंट्री मिल जाती है। इतना ही नहीं, बिना मास्क के एंट्री करने की कोशिश पर शख्स को मशीन पर लगे हथौड़े से मार भी खानी पड़ती है और फिर शख्स फौरन मास्क पहन लेता है।
#MaskUpIndia pic.twitter.com/L8TfgSzWzg
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 22, 2021
जिसके बाद उसे एंट्री मिल जाती है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट और रिएक्शन दे रहे है। यह मास्क न लगाने पर ऐसी सजा देने का वीडियो इंडिया का नहीं है। मशीन को देखकर लोगों का कहना है कि अगर यह भारत में यह मशीन होती तो लोग इसे उठाकर अपने घर ही ले जाते। इस वीडियो पर इस तरह के मजेदार कमेंट लोग कर रहे है।