Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीकी महिला के 10 बच्चों को जन्म देने की खबर तेजी से वायरल (Viral) हो रही थी। यह मामला कई दिनों तक सुर्खियों में बना रहा। यह लोगों के लिए चर्चा का विषय था। 10 बच्चों के माता-पिता बनकर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन  इस खबर के वायरल होने के बाद ही महिला के पति ने अपने बयान में कहा कि उनकी पत्नी गोसियाम थमारा सिथोल (Gosiame Thamara Sithole) ने 10 बच्चों को जन्म नहीं दिया था। गोसियाम थमारा सिथोल और टेबोगो सोत्तेत्सी (Tebogo Tsotetsi) ने प्रिटोरिया के एक निजी अस्पताल में 10 बच्चों के माता-पिता बनकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि गौतेंग स्वास्थ्य विभाग (Gauteng Health Department) को एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिए जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। 

    पिछले हफ्ते मंगलवार एक न्यूज़ में उन्होंने बताया कि कि दोनों माता-पिता नहीं बने है शख्स ने बताया कि उन्होंने अपनी पार्टनर पर भरोसा किया, जिसने उन्हें अपने बच्चों के जन्म के बारे में सूचित करने के लिए फोन किया। शख्स ने अपनी पार्टनर और बच्चों से मिलने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह अपने ठिकाने और उनके बच्चों की स्थिति का खुलासा करने में विफल रही। उनके माता-पिता बनने की कोई पुष्टि नहीं की गई है। कहा गया कि उनके परिवार वाले सभी लोग लापता है।

    इस बयान पर गोसियाम थमारा सिथोल ने त्सोतेत्सी परिवार के बयान का जवाब दिया है।  महिला ने इस बात से इनकार किया है कि वह लापता है और बच्चों को जन्म नहीं दिया है। अपने बयान में महिला ने कहा है कि त्सोतेत्सी के कुछ राजनेताओं से मिलने के बाद उसे छोड़ा गया। वो कहती हैं कि वे नाराज़ हैं, क्योंकि वे सार्वजनिक चंदे के जरिए आर्थिक रूप से लाभ उठाना चाहते थे।