(Image-Twitter- InAfrica)
(Image-Twitter- InAfrica)

    Loading

    नई दिल्ली: आज भी दुनिया में कई ऐसे लोग है, जो अपनी पुराने रीति रिवाज और परंपराओं को मानते है, खासकर जंगलों में बहुत सारी ऐसी जनजातियां निवास करती हैं, जो अपनी पुरानी परंपराओं को संजोए हुए हैं, जिसका आज भी पालन किया जाता है। जी हां कुछ परंपराएं तो इतनी विचित्र हैं, जिनके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते है। आज हम आपको अफ्रीका के जंगलों में रहने वाली एक विचित्र जनजाति के बारे में बताने रहे हैं, जिनकी परंपराएं बेहद अजीब है, आइए जानते है…. 

    इस जंगल में पाई जाती है विचित्र जनजाति 

    आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन आपको बता दें कि अफ्रीका के इस जनजाति के मर्द अपनी तोंद बढ़ाने के लिए गाय का खून पीते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जहां मर्द फ़ीट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना भाते है, वही इस जनजाति के मर्द यहां मोटे होने और अपनी तोंद बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। दरअसल मोटे मर्दों को इस जनजाति में सुपरस्टार का दर्जा मिलता है।

    अफ्रीका में रहने वाली यह जनजाति बोदी (Bodi tribe of Ethiopia) के नाम से जानी जाती है। यह जनजाति अफ्रीका महाद्वीप के इथियोपिया में पाई जाती है। इथियोपिया (Ethiopia, Africa) की ओमो वैली के अंदरूनी जंगलों में यह जनजाति रहती है, जिनकी बहुत अजीब परंपराएं है।  

    गाय का खून पीने के लिए करते है ऐसा काम 

    जी हां यहां के लोग गाय के दूध के साथ गाय का खून पीते हैं। कई लोग दूध में खून मिलाकर पीते हैं। हालांकि गाय का खून पीने के लिए वह गाय की हत्या नहीं करते बल्कि उनके शरीर के किसी नस को काटकर वहां से उसका खून निकालते हैं। यहां नए साल पर कायेल नामक सेरेमनी होती है। इस दौरान यहां के मर्दों के बीच कॉम्पिटिशन होता है। इसमें अविवाहित मर्दों को गाय के दूध और खून का घोल पीना होता है। इस परंपरा के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। 

    पुरुष पीते हैं गाय के दूध और खून का घोल

    कॉम्पिटिशन के लिए यहां के मर्द 6 महीने पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। इस दौरान वह किसी औरत के साथ संबंध नहीं बना सकते। साथ ही वह अपनी झोपड़ी से भी बाहर नहीं निकल सकते।

    इस दौरान भी वह गाय का खून और दूध पीते रहते हैं। इसमें पहला प्याला 2 लीटर का होता है। यह सूर्योदय के समय पिया जाता है। इसके बाद पूरे दिन कभी भी बाकी प्याले पी सकते हैं। कॉम्पटीशन के दिन अपने मोटे शरीर को वह पूरे गांव के सामने दिखाते हैं। इस अजीबोगरीब परंपरा के बारे में जानकर लोग हैरान है।