
नई दिल्ली : कब हमसे हमारे अपनों का साथ छूट जाए इस बात का कोई भरोसा नहीं होता। कई बार अपनों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। जिससे हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं और जिसे शायद हम जिंदगी भर भूल नहीं पाते हैं। मगर उसके बावजूद अगर हम उन गलतियों को स्वीकार करते हुए किसी और की जान की फिक्र करते हैं तो यह बेहद सराहनीय है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की एक बुजुर्ग की साइकिल पर आगे और पीछे दोनों साइड लाइट्स लगाते हुए दिखाई दे रही है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह बुजुर्ग इस लड़की के घर का भी नहीं है बल्कि यह एक अनजान है।
अब आप सोच रहे हो कि आखिर यह लड़की अनजान शख्स की साइकिल में लाइट्स क्यों लगा रही है? बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे @pusing27 ने शेयर किया है। इस लड़की का नाम खुशी है। जिसके दादाजी का डेथ एक रोड एक्सीडेंट में हुआ था।
The people who come out from their personal setbacks by helping others are a bright speck of Prabhu tatva❣️
One of them I know here is @RajKevalya bhai helping and supporting many here😇🙏🙏 pic.twitter.com/wYZZ54snDK
— Puj@ 🇮🇳 (@pusing27) March 17, 2023
एक कार वाले ने उनके दादाजी की साइकिल को टक्कर मार दी थी क्योंकि उसे वह नजर नहीं आए थे। ऐसी दुर्घटना ना और किसी के साथ ना हो इसलिए लड़की ने 1500 रुपये की लाइट उस बुजुर्ग के साइकिल के आगे और पीछे दोनों साइड लगाई। साथ ही वीडियो में वो की और लोगों के साईकिल में लाइट लगाती हुई नजर आई।