nose
Pic: Twitter

    Loading

    नयी दिल्ली.  वैसे तो भगवान् और प्रकृति ने इंसानी शरीर में हर अंग जिस हिसाब से बनाया है, वो अपने में ही बहुत सटीक या पर्फेक्ट है।  लेकिन अब गर अगर इन अंगों में जरा भी बदलाव होता है तो वो इंसान के लिए तमाम तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकता है।  हालाँकि कई बार किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण शरीर के कोई अंग छोटे-बड़े भी हो जाते हैं जिसके चलते इंसान को विभिन्न प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं।  

    जी हाँ, ऐसा ही तो कुछ अमेरिका के रहने वाले इस शख्स के साथ हो रहा था।  दरअसल शख्स की नाक (American Man Long Nose) जरूरत से ज्यादा ही लंबी थी जिसे देखकर तमाम लोग दंग रह जाते थे।  मगर इस क्रिसमस शख्स (Man Gets New Nose on Christmas) को एक खास तोहफा मिल गया जिसने उसकी जिंदगी ही बदल कर रख दी। 

    बात हो रही है न्यूयॉर्क (New York, America) के रहने वाले 57 साल के कोनोराडो एस्ट्राडा (Conrado Estrada) की, जो कंस्ट्रक्शन के छेत्र में पेंटर और लेबर के तौर पर काम करते हैं।  हुआ यूँ कि उनको एक बेहद विचित्र तरह का इंफेक्शन (Long Nose Infection) था जिसके कारण उनकी नाक (Long Nose Problem) की नोक बढ़ती ही जा रही थी।  इस कारण से फिर उन्हें सांस लेने और खाना खाने में भी काफी दिक्कतें हो रही थी। 

    लोग उड़ाते थे मजाक

    वहीं द न्यूयॉर्क पोस्ट से हुई एक चर्चा में कोनोराडो ने कहा कि वो कहीं भी जाते थे लोग उन्हें घूरने लगते थे, और कई बार तो उनका गन्दा और भद्दा मजाक भी बनाते थे।  बच्चे दंग होकर अपनी मांओं से पूछते थे कि आखिर उन्हें क्या समस्या है।  उन्होंने बताया कि उनकी नाक उनके उपरी होंठ तक पहुंच गई थी।  इस वजह से उन्हें बात करने में मुश्किल होती थी, खाना खाने में नाक बीच में आ जाती थी और तो और  उन्हें खर्राटे भी भयंकर आते  थे। 

    सर्जरी से मिली नई नाक!

    हालाँकि कोनोराडो ने कई डॉक्टरों के पास जाकर अपनी नाक का इलाज खोजने की कोशिश की मगर उन्हें कहीं भी कुछ अच्छा इलाज नहीं मिल पाया।  तब वो प्लास्टिक सर्जन थोमस रोमो के पास पहुंचे जो लेनॉक्स हिल हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के निदेशक भी थे।   बाद में थोमस ने बताया कि, “जब मैंने कोनोराडो को पहली बार देखा तो हैरान ही रह गया।  उनकी नाक काफी ख़राब  थी।  ऐसा लग रहा था जैसे उनकी नाक नहीं चेहरे पर किसी पुरुष का प्राइवेट पार्ट (Nose Looked Like Penis) ही लगा हो। ’ 

    बाद में डॉक्टर ने बताया कि कोनोराडो को ऐसा इंफेक्शन था जिसमें नाक के ऑयल ग्लैंड्स काफी ज्यादा बड़े हो जाते हैं।  लेकिन अब दुविधा कि कोई बात नहीं अब इस क्रिसमस में कोनोराडो की सर्जरी हो चुकी है और उन्हें एल खूबसूरत और अच्छी नाक के रूप में खास गिफ्ट  मिला है जिसे हासिल कर के वो बहुत खुश हैं।