watch viral video college-student-fighting-video-argument-between-college-girls-turns-into-fight-see-what-happened-next

अब सोशल मीडिया पर लड़कियों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते है, जिसे देख आप हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने हैरतअंगेज होते है, जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाते है। अब सोशल मीडिया पर चेन्नई (Chennai) के कॉलेज की स्टूडेंट्स (College Girls) का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियों के बीच किसी बात पर बहस हो जाती है। लेकिन, यह बहस इतनी बढ़ गई की देखते ही देखते यह लड़ाई में तब्दील हो गई। 

    मिली हुई जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ चेन्नई के न्यू वाशेर्मंपेट में कॉलेज की स्टूडेंट बस स्टैंड (Bus Stand) पर बस आने का इंतजार कर रही थीं। तभी दो लड़कियों में किसी बात पर बहस हो गई। बाद में यह बहस लड़ाई में बदल गई। हैरानी वाली बात है कि इन दोनों लड़कियों की वजह से दर्जनभर लड़कियां आपस में भिड़ गईं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वीडियो में देख सकते है कि, दर्जनभर लड़कियां बीच सड़क पर एक-दूसरे से लड़ाई कर रही हैं। इसमें कोई किसी के बाल खींच रही है तो कोई किसी के कपड़े खींच रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि चार-पांच लड़कियां जमीन पर लड़की को बुरी तरह पीट रही हैं। इसमें एक लड़की ने बाल ही उखाड़ दिए।

    वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, किस तरह लड़किया एक-दूसरे को जमीन पर पटक रही है। वहां मौजूद कई लोग लड़कियों का लड़ता देख रहे है। लेकिन, किसी ने आगे आकर उन्हें अलग करने की कोशिश तक नहीं की। हालांकि बाद में पास से गुजर रहे पुलिसवालों ने दो ग्रुप की लड़कियों को अलग कराया। वहीं, इसके बाद सभी स्टूडेंट्स को फिर से ना लड़ने की चेतावनी देते हुए घर भेज दिया गया।

    अब सोशल मीडिया पर लड़कियों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,अभी तक कॉलेज के लड़को को लड़ते देखा था, अब लड़कियां भी गुट बनाकर लड़ने लगीं।