watch viral video thief-secretly-entered-the-house-to-steal-cant-stop-laughing-after-seeing-what-happened-next

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई मजाकिया वीडियो वायरल (Funny Viral Video) होते है, जिसे देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर सकते। कुछ वीडियो तो ऐसे होते है,  जिसे लोग बार बार देखना पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

    हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर gieddee नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं, एक चोर चोरी के इरादे से घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, तभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख सब लोग हैरान रह गए। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक घर का दरवाजा बंद देख शख्स चोरी के इरादे से वहां पहुंचा।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gidda company (@gieddee)

    घर के आसपास कोई भी ना होने पर वो दरवाजे पर चढ़कर छत पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। वह छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा होता है, तभी घर के अंदर एक कुत्ता आता है और उसे चढ़ने के लिए रोकने की कोशिश करता है। खुद को फंसता देख चोर नीचे उतरकर भागने ही वाला था कि तभी बाहर से भी कुत्ता दरवाजे के नीचे आकर खड़ा हो गया।

    एक तरफ जहां कुत्ते चोर के नीचे उतरने का इंतजार कर रहे है। वहीं चोर दरवाजे पर ही लटका हुआ है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आया कि, वह इसे बार बार देख रहे हैं।