जब शख्स ने पानी में मारा डंडा, फिर मगरमच्छ ने जो किया.. देखें- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते है, यह भी एक ऐसा ही वीडियो है, लेकिन इस वीडियो में जो होता है उसे देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। हम सब जानते है मगरमच्छ बहुत ही खतरनाक जीव होता है। मगरमच्छ इतना खूंखार होते है कि अपने शिकार को पानी में पाकर इतना जोरदार हमला करता है कि सामने वाला पलभर में मौत की नींद सो जाता है। यह अपने शिकार की हड्डी-पसली तोड़ कर उसे कच्चा चबा जाता है। कई बार यह पानी के बाहर भी अपने शिकार को दबोच लेता है। मगरमच्छ को देखकर अच्छे-अच्छे शिकारी जानवरों की हालत खराब हो जाती है। मगरमच्छ के ऐसे ही एक वीडियो के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है आइए जानते है…. 

    खुद अपने पैरों पर यूं कुल्हाड़ी मारता है शख्स 

    आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जैसे ही लोगों की नजर इस वीडियो पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स शांत पानी में डंडे से वार करता है और खुद पर आफत पाल लेता है। दरअसल शख्स का ऐसा करना पानी के मगरमच्छ को अच्छा नहीं लगता है। इसके बाद वह अपना ऐसा रूप दिखाता है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि शख्स के पानी में डंडा मारते ही मगरमच्छ रौद्र रूप धारण कर लेता है। यह नजारा देखने में बहुत ही भयावह लगता है।  

    जा सकती थी जान 

    कई बार सोशल मीडिया पर  दिखे जाने वाले वीडियो से हम अच्छी सीख भी ले सकते है। जी हां इस वीडियो को देखकर एक सबक सीखा जा सकता है कि इस जीव को अगर छेड़ा जाएगा तो यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है, अगर मगरमच्छ थोड़ा और बहार आता तो शायद उस शख्स की जान भी जा सकती थी। वीडियो में मगरमच्छ बहुत ही बुरी तरह बौखलाया नजर आ रहा है।

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ शांत पानी में घुसा हुआ था। एक शख्स को इस बात की भनक लगी तो उसने मगरमच्छ को परेशान करने के बारे में सोचा। इसके बाद वह एक बड़ा सा डंडा लेकर आता है और पानी में मार देता है। इसके बाद मगरमच्छ बौखलाकर बाहर आता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by BIG CATS OF NAMIBIA (@big_cats_of_namibia)

     

    बौखला जाता है मगरमच्छ

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स पानी में डंडा मारता है, मगरमच्छ बुरी तरह से बौखला जाता है। इसके बाद वह हमला करने के उद्देश्य से बाहर आता है और शख्स को अपना रौद्र रूप दिखाता है। हालांकि, शख्स इस हमले के लिए पहले से ही तैयार था। वह मगरमच्छ से काफी दूर रहता है, इसलिए मगरमच्छ उसे कोई हानि नहीं पहुंचा पाता है। बता दें की यह हैरतंगेज वीडियो को big_cats_of_namibia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है, जिसे देख लोग भी बेहद दांग है।