Women-death
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

नई दिल्ली: संसार का सबसे बड़ा सच मृत्यु (Death) को माना जाता है, क्योकि इससे कोई नहीं बच सकता। इंसान के मौत के बाद उसका वापस से जिंदा होना असंभव है। आपने अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में पुनर्जन्म या मृत लोगों को दोबारा जीवित होते देखा होगा। लेकिन, अगर असल जिंदगी में ऐसा हो तो आप क्या करेंगे? जी हां चौंक गए ना? लेकिन आपको बता दें की कुछ ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मृत महिला मरने के छह दिन बाद अचानक जीवित हो उठी। जानिए वास्तव में क्या हुआ… 

मौत के छठे दिन महिला जिंदा 

जी हां 95 साल की महिला को मौत के छठे दिन ताबूत से बाहर आते देख हर कोई हैरान रह गया। यह अजीब घटना चीन के गुआंग्शी प्रांत की बताई जा रही है। उसके पड़ोसियों को लगा कि महिला की मौत सोते वक्त हो गई। पड़ोसियों ने महिला को जगाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागी।  इसके बाद पड़ोसियों ने उसे मरा हुआ समझ लिया और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। इसके बाद छठे दिन पड़ोसियों ने जब उसी महिला को रसोई में खाना बनाते देखा तो उनके होश उड़ गए। इस घटना के बारे में जानकर हर कोई दंग है। 

ताबूत से बाहर निकली महिला 

डेली स्टार के मुताबिक, चीन में ली जुफेंग नाम की 95 साल की महिला सिर में चोट लगने के बाद अपने घर में पड़ी हुई पाई गई। पड़ोसियों ने उसे होश में लाने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी सारी कोशिशें व्यर्थ गईं। महिला का शरीर ठंडा नहीं था लेकिन वह सांस नहीं ले रही थी और उसे होश नहीं आया। इससे पड़ोसियों को लगा कि वृद्धा की नींद में ही मौत हो गयी है। 

दरअसल इस बुजुर्ग महिला का पड़ोसी खुद 60 साल का है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए वृद्ध पड़ोसी ने बताया कि उसने महिला को हिलाकर जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागी। चूंकि महिला अकेली रहती थी, इसलिए पड़ोस में रहने वाले परिवार के सदस्यों ने उसके दाह संस्कार की भी व्यवस्था की।

death
प्रतीकात्मक तस्वीर

जानें क्या है माजरा

महिला के शव को ताबूत में रखा गया। आपको बता दें कि महिला के शव को कुछ दिनों के लिए उसके घर पर रखा गया ताकि दोस्त और रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन कर सकें। ताबूत बंद नहीं था। छह दिन बाद जब पड़ोसी ताबूत को दफनाने आए तो वह खाली था और महिला का शव अंदर नहीं था। इतना ही नहीं महिला किचन में स्टूल पर बैठकर खाना बनाती नजर आई। 

यह देखकर पड़ोसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ और वह बहुत डर गया। बाद में महिला ने बताया कि काफी देर तक सोने के बाद उसे भूख लगी थी, इसलिए वह कुछ बनाने के लिए किचन में चली गई। डॉक्टर इस प्रकार को कृत्रिम मृत्यु कहते हैं, जिसमें शरीर सांस तो नहीं लेता, लेकिन शरीर ठंडा भी नहीं होता। फ़िलहाल इस घटना से हर कोई दंग है, लोग समझ मनाही पा रहे है आखिर यह क्या हुआ हैं।