Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    ब्रिटेन:  ब्रिटेन (Britain) में एक महिला के अफेयर (Affaire) का अजीब मामला सामने आया है। महिला को जेल के कैदी (Prisoner) से प्यार (Love) करने के लिए उसे अफेयर रखने के लिए 10 महीने (10 Month Sentenced ) कि सजा सुनाई गई है। महिला का नाम स्कारलेट एल्डरिच (Scarlett Alderich) है। महिला पर आरोप है कि उसने न केवल कैदी से अफेयर रखा बल्कि कैदी को जेल में मोबाइल (Mobile) और सिम कार्ड (Sim Card) का भी इंतजाम किया था।  महिला यॉर्क के फुल सटन जेल में काम करती थीं।  महिला जब वहां काम करती थी। तभी उसे वहां के एक कैदी से प्यार हो गया था।

    महिला को जब जेल के कैदी से प्यार हुआ तो महिला ने कैदी के नंबर का सीक्रेट टैटू अपने पैर पर बनवाया था। जब अधिकारीयों को महिला के इस सीक्रेट टैटू (Tattoos) के बारे में शक हुआ, तो महिला का मेडिकल एग्जाम किया गया और महिला के मेडिकल एग्जाम में महिला के पैर पर बना हुआ एक सीक्रेट टैटू अधिकारीयों के सामने आ गया। मेडिकल एग्जाम में पता चला कि महिला ने टैटू में कैदी का नंबर लिखा हुआ था।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला जब वह यॉर्क के फुल सटन जेल में काम करती थीं। तब उस कैदी से प्यार हो गया और महिला ने कैदी को लव लेटर्स भी भेजा करती थी महिला को कैदी से बातचीत किया करती थी।  तभी सभी को महिला और कैदी के प्यार के बारे में शक हुआ था। कोर्ट में महिला को सजा सुनाते हुए कहा कि आपको जेल के सभी कानून पता होने के बाद और आपको पता है कि कैदी से नजदीकी रिश्तों से खतरों के बारे में आपको मालूम था।

    फिर भी आपने ऐसा कदम उठाया। महिला ने अपना गुन्हा कुबूल किया है, और महिला ने अपने बचाव में कहा है कि मैंने सिर्फ मोबाइल फोन बात करने के लिए दिया था। महिला पर जेल कि सुरक्षा और भरोसा तोड़ने के लिए आरोप को गंभीर मानते हुए। महिला को 10 महीने कि सजा सुनाई है। बता दें कि महिला के सौतेले पिता भी पुलिस अफसर है।