The first man in the world to take Corona's vaccine dies, 81-year-old Shakespeare no longer
Image:Twitter

    Loading

    लंदन: दुनिया भर में फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-Biontech) की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने वाले पहले शख्स की एक असंबंधित बीमारी से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, 81 साल के विलियम ‘बिल’ शेक्सपियर (Bill Shakespeare) ने यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल कोवेंट्री में पिछले साल दिसंबर में अपनी पहली डोज ली थी। शेक्सपियर से पहले 91 साल की मार्गरेट कीनन (Margaret Keenan) को वैक्सीन लगाई गई थी। 

    रिपोर्ट्स के अनुसार, शेक्सपियर की दोस्त और कोवेन्ट्री की काउंसलर जेने इन्स ने कहा है कि, उनका निधन बीते गुरुवार को हो गया था। दरअसल, शेक्सपियर रोल्स रॉयस कंपनी में काम करते थे। वे पैरिश के काउंसलर थे और लगभग तीन दशकों से ज़्यादा समय तक उन्होंने एलेस्ले में अपनी कम्युनिटी की सेवा की थी। उन्होंने अपनी पहली कोरोना डोज लेते समय कहा था कि, ‘यह अद्भुत था।’

    शेक्सपियर के निधन की खबर के बाद वेस्ट मिडलैंड्स लेबर ने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिए उनकी मौत पर दुःख ज़ाहिर किया और लिखा कि, बिल कोरोना टीका लगवाने वाले पहले पुरुष के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर हुए थे। हमारी सहानुभूति उनकी पत्नी जॉय और बिल के परिवार और उनके दोस्तों के साथ है।

    बता दें कि, शेक्सपियर से पहले उत्तरी आयरलैंड की रहने वाली 90 साल की मारग्रेट कीनन दुनिया की पहली महिला हैं जिन्हें पिछले साल कोरोना वैक्सीन दी गई थी। उन्हें फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन दी गई थी।