समंदर के अंदर ले रहे थे शराब का लुफ्त, लेकिन अचानक जो हुआ- उस खौफनाक मंजर ने सभी को झकझोर दिया

    Loading

    ऑस्ट्रेलिया. पश्चिम ऑस्ट्रेलिया (Australia) के वेस्टर्न कोस्ट पर दो लड़के समंदर किनारे हवा वाले गद्दे पर बैठे थे। हिन्द मसागर से लहरें आई और वे गद्दा लेकर समंदर के अंदर चले गए। उन्हें पता ही नहीं चला कि कब वो समंदर में काफी दूर चले गए। उनकी बीयर भी गद्दे पर पड़ी थी। गद्दा पानी में तैरता रहा। बता दें कि, ये वो गद्दा होता है जिसमें हवा भरने से गद्दा फूल जाता है। स्वीमिंग पूल टाइप फील लेने के लिए लोग इसका यूज़ करते हैं।

     

    समंदर में कई किलोमीटर दूर तक बहते चले गए 

    उन दोनों को लहरें किनारे से कई किलोमीटर तक दूर तक अंदर लेकर चली गई। वो हिंद महासागर में करीब 3 घंटे तक ऐसे ही फंसे रहे। Jackson Perry और Noah Palmer शनिवार को अपने दोस्तों के साथ यहां आए थे। वो वीकेंड सेलिब्रेट कर रहे थे। तभी ये घटना हुई।

    गद्दा लेकर खुद ही गए थे 

    पैरी ने बताया कि उन्होंने नोहा के घर से ये गद्दा उठाया और उसमें थोड़ी हवा भरी। वो उसको लेकर समंदर में करीब 50 मीटर अंदर घुस गए। उन लोगों के पास पैडल भी नहीं थे। जिसके वो इसे दिशा दे पाएं। हवाएं और लहरें उन्हें जिधर लेकर जा रही थी। वो गद्दे पर लेटे-लेटे उधर ही जा रहे थे। जब उन्हें लगा कि , हम बुरी तरह फंस चुके हैं, तब उन्होंने अपने दोस्त को फोन लगाया। उन्हें बताया कि वो समंदर में काफी अंदर जा चुके हैं। हवाएं तेज थी हैं , फोन की बैटरी भी लो हो रही है, यहां तक कि गद्दे में भी छेद निकलते जा रहे है। इसके बाद दोनों का रेस्क्यू कर दोनों को बहार निकला गया। शुक्र है इस घटना में किसी की जान नहीं गई।