केन्या देश में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा दी है। यहां भारी बारिश के कारण अब तक 13 लोगों की मौत, करीब 15 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। कहा जा रहा है कि यहां स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
नैरोबी : केन्या (Kenya) के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश (Kenya Heavy rain) के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है और हादसे में करीब 15,000 लोग विस्थापित हो जाने की खबरें आ रही हैं। स्थानीय मौसम विज्ञानियों ने जून तक और बारिश होने की संभावना जतायी है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने केन्या रेड क्रॉस सोसायटी के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण करीब 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें मार्च के मध्य से देशभर में भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ से विस्थापित तकरीबन 15,000 लोग शामिल हैं। इस पूर्वी अफ्रीकी देश में बारिश के पिछले मौसम में बाढ़ के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी।
तस्वीरों में देखें बाढ़ का मंजर
Over 10 families have been displaced by floods at Kiajang'a village in Ndia, and 400 others adversely
affected by heavy rains in Mwea~ Kenya redcross, Kirinyaga. pic.twitter.com/5DCjXw5QJW— Muhia wa Maina. (@muhiasmaina) April 12, 2024
केन्या रेड क्रॉस सोसायटी ने बताया कि बाढ़ के कारण पांच प्रमुख सड़कों का शेष हिस्सों से संपर्क टूट गया है, जिसमें उत्तरी केन्या में गैरिसा रोड भी शामिल है, जहां 51 यात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को बह गयी थी। हालांकि लोगों ने रेस्क्यू अभियान के चलते सभी यात्रियों को बचा लिया गया था, नहीं तो मरने वाले लोगों की संख्या और अधिक हो सकती थी।
As the effects of #climatechange continue to develop, the recent #flooding in Kenya serves as a reminder of an urgent need for global climate action.
Data from @KenyaRedCross indicates that 980 households have been affected by floods in at least 10 counties. #ClimateActionNow pic.twitter.com/OMmCOFUBgz
— MAGAIWA ELIJAH BOSCO 🇰🇪 (@ElijahBosco) April 12, 2024
केन्या के आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लामू, ताना रिवर और गैरिसा काउंटी के निवासियों को बाढ़ की चेतावनी जारी की है और उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत तक बारिश का मौसम अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है और जून में बारिश कम होना शुरू होगी।
–एजेंसी इनपुट के साथ