PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    अमेरिका: अमेरिका में फ्रीडम डे परेड (America Freedom Day Parade) के दौरान हुई गोलीबारी (Shooting) में बहुत से लोगों ने अपने करीबियों को खो दिया है। इस भयानक घटना की वजह से अब तक इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच इस खौफनाक वारदात से जुड़ी एक दिल पसीजने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

    अधिकारियों के अनुसार, 4 जुलाई को शिकागो में फ्रीडम डे परेड (Chicago Freedom Day Parade) के दौरान हुई सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) में दो साल का एडन (Aidan McCarthy) अपने माता-पिता से जुदा हो गया है। जिसके बाद वह सड़क पर उन्हें ढूंढते हुए मिला है। 

    पुलिस ने बताया कि एडन के माता-पिता इरिना मैकार्थी और केविन मैकार्थी भी उन लोगों में शामिल थे, जिनकी परेड के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना के बाद एडन को अकेला सड़क पर घूमता हुआ पाया था। अधिकारियों ने बताया कि, गोलीबारी के बाद मची भगदड़ में एडन अपने माता-पिता से बिछड़ गया था। जिसके बाद परेड में शामिल कुछ लोगों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। 

    पुलिस ने घटना के बाद एडन को उसके बुजुर्ग दादा-दादी को सौंप दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एडन की जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो घटनास्थल पर अकेले सड़क पर घूमते हुए वाली है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही लोग एडन के लिए बहुत से कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

    पुलिस के अनुसार, शिकागो परेड सामूहिक गोलीकांड में घायल एक मरीज के अस्पताल में मौजूद हो गई, जिसे अब अब तक मरने वालों की संख्या सात हो गई है। जबकि इस गोलीकांड में 56 लोग घायल हुए थे। वहीं पुलिस ने इस सामूहिक गोलीकांड के कुछ घंटों बाद ही इस वारदात में शामिल एक आरोपी 21 वर्षीय रोबॉर्ट क्रिमो को गिरफ्तार कर लिया है।