charles
Pic: Twitter/Social Media

Loading

नई दिल्ली. ब्रिटेन से मिल रही बड़ी खबर के मुताबिक, आज यानी शनिवार को  किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में दोपहर 3:30 बजे(भारतीय समय के मुताबिक) ताजपोशी होगी। जानकारी दें कि, ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद इस समारोह का आयोजन होगा। इससे पहले साल 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। तब वो मात्र 27 साल की थीं। वहीं चार्ल्स की उम्र उस वक्त 4 साल थी।

सुबह से ही जुट रही भीड़ 

फिलहाल किंग चार्ल्स 74 साल के हैं। आज खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद जिस रास्ते से किंग का काफिला जाएगा, वहां भीड़ सुबह से ही जुटने लगी है। वहीं आज इस ख़ास ताजपोशी के दौरान किंग चार्ल्स को ऐतिहासिक 700 साल पुरानी सेंड एडवर्ड कुर्सी पर बैठाया जाएगा। उनके अभिषेक के लिए 12वीं सदी के सोने के चम्मच और पवित्र तेल का भी इस्तेमाल होगा।

बता दें कि, बीते साल 8 सितंबर को क्वीन एलिजाबेथ का निधन हो गया था। तब वो 96 साल की थीं। उनकी मौत के बाद चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराज घोषित किया गया था। लेकिन वहीं आज उनकी ताजपोशी अब होगी। दरअसल महारानी एलिजाबेथ को भी उनके पिता किंग एल्बर्ट की मौत के बाद महारानी घोषित कर दिया गया था, लेकिन उनकी ताजपोशी भी करीब 16 महीने बाद जून 1953 में हो सकी थी।

1000 करोड़ का खर्चा-जरुरी या विलासिता  

गौरतलब है कि, किंग चार्ल्स की ताजपोशी में आज £100 मिलियन पाउंड यानी करीब एक हजार करोड़ रुपए का खर्च होने को है। लेकिन ख़ास बात ये कि, यह पैसा ब्रिटेन के टैक्सपेयर्स की ही जेब से लिया गया है। इसमें रॉयल खजाने का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसे देखते हुए ब्रिटेन में कई लोग ताजपोशी समारोह का अब जमकर विरोध भी कर रहे हैं।

वहीं यहां के बड़े अखबार ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कानूनी तौर पर इस समारोह की दरअसल कोई जरूरत ही नहीं है। हालांकि महाराज चार्ल्स के जायदाद की बात करे तो, ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग चार्ल्स के पास सैंड्रिंघम में 75 मिलियन पाउंड यानी 771 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति है।