Earthquake in Gujarat's Kutch, measured 3.4 on the Richter scale
Representative Image

    Loading

    जापान: जापान (Japan) में एक बार फिर से धरती कांपी है। सोमवार दोपहर को यहां रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता वाला भूकंप (earthquake) आया जिसके बाद लोगों में भय का माहौल है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी तरह की हानि की खबर नहीं है। झटके महसूस करते ही लोग घबराकर बाहर निकल आए।

    समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार जापान के टोबा (Toba) से 84 किमी दक्षिण-पूर्व में आज यानी सोमवार दोपहर 1 बजकर 38 और 26 सेकेंड पर UTC पर आया। इसकी गहराई 357.4 किमी थी। भूकंप और सुनामी से इस देश के लोगों को काफी तबाही भी झेलना पड़ी है।

    गौरतलब है कि जापान में अक्सर भूकंप आते रहे हैं। इससे पहले हाल ही में जापान के क्यूशू द्वीप में रात करीब साढ़े 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई थी। वहीं यहां के आओमोरी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी। 

    बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च माह में भी जापान में शक्तिशाली भूकंप आया था। इस भूकंप के कारण चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। भूकंप उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर आया था। भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किमी नीचे था।