moscow-attack

Loading

नई दिल्ली/मास्को: रूस से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले की इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इस बाबत आतंकी संगठन ने आमाक न्यूज एजेंसी के जरिए बयान जारी किया। बीते 22 मार्च की शाम हुए इस आतंकी हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 100 से ज्यादा लोग ही इस अटैक में घायल हुए हैं। यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इस हॉल में 6,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं।

इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

इस बाबत आतंकी संगठन ने बयान जारी कर कहा कि, ”इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर जबरदस्त हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और अनेकों घायल हो गए और उनके सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौटने से पहले उस जगह पर भारी विनाश हुआ। हमला करने के बाद हमारे लड़ाके मौके से भाग भी निकले।”

कैसे हुआ हमला 

वहीं मामले पर रूसी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की वर्दी में कई बंदूकधारी अचानक क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में घुस गए और भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमलावरों ने विस्फोटकों का भी बखूबी इस्तेमाल किया। इसके विस्फोट से क्रोकस सिटी हॉल में जबरस्त आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद स्थिति और खराब हो गई। कई लोग हॉल के अंदर फंसे हुए थे। घटना के कुछ देर के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को “बहुत बड़ी त्रासदी” बताया। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी गोलीबारी और विस्फोट की इस घटना को आतंकवादी हमला मानकर इसकी जांच कर रही है। 

क्या हमले की पीछे है यूक्रेन  

इधर रूस के हमले में यूक्रेन का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। जिस पर यूक्रेन ने भी तुरंत बयान जारी करते हुए कहा, ”हम इस तरह के आरोपों को यूक्रेन विरोधी उन्माद को बढ़ावा देने के रूप में मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में यूक्रेन को बदनाम करने का यह एक बदनाम तरीका है। इस तरह से हमारे देश के खिलाफ रूसी नागरिकों को लामबंद किया जा रहा है।”

पुतिन ने ही करवाया हमला 

वहीं मॉस्को में हुए आतंकी हमले को लेकर यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के प्रवक्ता एंड्रिल यूसोव ने यह बड़ा दावा किया है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ही लोगों को भड़काने के लिए ये आतंकी हमला करवाया है। पुतिन की सरकार ने मॉस्को पर यह हमला कराया है। 

US ऐंबैसी ने पहले ही जताई थी आशंका 

हालांकि वहीं रूस में मौजूद US ऐंबैसी ने पहले ही ऐसे किसी बड़े हमले की आशंका जताई थी, लेकिन तब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसकी निंदा की थी। पता हो कि, पुतिन ने बीते 18 मार्च को ही 5वीं बार रूस से राष्ट्रपति बने हैं। इसके 5 दिन बाद ही यह बड़ा आतंकी हमला हुआ है।बता दें कि रूसी विदेश मंत्रालय ने इस हमले को आतंकी हमला बताया है। इस हमले के बाद अब रूस की तमाम सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में है। रूसी नेशनल गार्ड ने हमलावरों की तलाशी शुरू कर दी है। सर्च ऑपरेशन भी फिलहाल लगातार जारी है।