SHINZO-ABE
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर आज यानी शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। वहीं जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई थी। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

    आबे के दिल कि धड़कन बंद, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

    वहीं गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा (हार्ट फेलियर) पड़ा और उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया है। साथ ही उन्हें सांस भी नहीं आ रही है। फिलहाल उनको दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।  उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। खबर यह भी है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

    PM किशिदा हुए भावुक 

    आबे पर हुए हमले को लेकर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भावुक होते हुए, इस घटना को बर्बर बताया है और कहा है कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि डॉक्टर पूर्व पीएम शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और सरकार जरूरी कार्रवाई कर रही है।

    पकडाया हमलावर 

    इधर जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर पूर्व नौसैनिक है। साथ ही वह पहले शिक्षण संस्थान में काम कर चुका है।