meloni
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. इटली (Italy) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार यहां ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ पार्टी ने नई सरकार का गठन कर लिया है। वहीँ इस पार्टी ने जॉर्जिया मेलोनी को देश का नया प्रधानमंत्री नामित किया है। इसके साथ ही अब जॉर्जिया देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रही हैं। वहीं मेलोनी की पार्टी 26% वोट पाकर इस समय देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी  है।

    खबरों के अनुसार, इटली में जियोर्जिया मेलोनी ने बीते शुक्रवार को नई गठबंधन सरकार बनाई है। गौर्ताकाब है कि, द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से देश में पहली बार दक्षिणपंथी दल के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनी है। वहीँ मेलोनी भी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। 

    जानकारी देते हुए राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने बताया कि, मेलोनी और उनके मंत्रिमंडल को आज यानी शनिवार को शपथ दिलाई गई। बता दें कि, मेलोनी की नव-फ़ासीवादी जड़ों वाली पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली बीते महीने इटली के आम चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाली पार्टी भी बनकर उभरी थी।