FILE - PHOTO
FILE - PHOTO

    Loading

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) की आर्थिक हालत खराब है। यहां के लोग खाने के लिए काफी परेशान है। गेहूं  (wheat) को लेकर आये दिन भगदड़ हो रही है। हालात यह हैं कि गेहूं से भरा ट्रक देख लोग बाइक से उसका पीछा करते हैं। और मौका पाकर अनाज लूट लेते हैं। मीडिया (media) में चल रही खबर के अनुसार यहां के हालात काफी खराब हैं। पकिस्तान के कई प्रांत में गेहूंका स्टॉक खत्म हो गया है और आटे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई जगह भगदड़ की खबर सामने आ रही है।

    पिछले दिनों ही पकिस्तान में गेंहू संकट के बीच हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार गेहूं की कीमत 5,000 रुपये प्रति मन पर पहुंचने के साथ, रावलपिंडी (Rawalpindi) के खुले बाजार में आटा की दर 150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यही हाल अन्य प्रांत के भी हैं। आने वाले दिनों में दामों में और वृद्धि हो सकती है।

    हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान में पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने व पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए उसे अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है। इस भयावह बाढ़ की चपेट में आने से 1,739 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3.3 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हुआ था।

    गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिनेवा में जलवायु परिवर्तन के संबंध में एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि देश में क्षतिपूर्ति और पुनर्निर्माण को ध्यान में रखते हुए कम से कम 16.3 अरब डॉलर की जरूरत है। इसमें से आधी राशि घरेलू संसाधनों से और आधी विदेशी संसाधनों से प्राप्त होगी।