Putin and Macron

    Loading

    मॉस्को. रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 11वें दिन जंग तेज हो गई है। रुसी आर्मी ने हमला तेज कर दिया है। रूस के हमले में कई शहर-गांव तबाह हो गए हैं। जबकि अब तक बच्चों समेत 364 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत करीब 1 घंटे 45 मिनट तक चली। जंग के बाद यह दूसरी बार है जब दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

    इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को इमैनुएल मैक्रों से कहा था कि यूक्रेन में रूस के अभियान के लक्ष्य- इसका विसैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति है। पुतिन ने कहा कि हम किसी भी हालत में ये हासिल करेंगे।

    पुतिन ने कहा कि, “कीव द्वारा रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच वार्ता में देरी करने के किसी भी प्रयास के परिणामस्वरूप मॉस्को पहले से निर्धारित मांगों की सूची में और चीजें जोड़ देगा।”

    वहीं, मैक्रों ने पुतिन से यूक्रेन में नागरिकों पर सभी हमलों को रोकने, नागरिक बुनियादी ढांचे को संरक्षित करने और प्रमुख सड़कों तक सुरक्षित पहुंच प्रदान करने का अनुरोध किया था।

    पुतिन मैक्रो से कहा था कि रूसी पक्ष यूक्रेन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए तैयार है और मॉस्को उम्मीद करता है कि उचित परिणाम मिलेंगे। व्लादिमीर पुतिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि रूसी सशस्त्र बल नागरिकों को धमकी नहीं दे रहे हैं और न ही नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमला कर रहे हैं।