Storm created havoc in Tokyo, domestic flights and train services had to be stopped due to heavy rain
Representative Photo

    Loading

    तोक्यो: शक्तिशाली तूफान (Storm) के कारण शुक्रवार को जापान (Japan) और उसके कुछ पूर्वी द्वीपों में भारी बारिश (Rain) और तेज बारिश के साथ कुछ घरेलू उड़ानें (Domestic Flights) और ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ी। तोक्यो क्षेत्र में दोपहर के समय भारी बारिश हो रही है और हवा चल रही है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि प्रचंड तूफान ‘मिंडुले’ तोक्यो के दक्षिणी तट के पास स्थित इजु द्वीप पर था और 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है और इसमें हवाओं की गति बढ़ती हुई 162 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। चिबा और तोक्यो के पूर्व के अन्य प्रान्तों में कुछ स्थानीय ट्रेन सेवाओं को शुक्रवार को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

    तोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे और बाहरी द्वीपों को जोड़ने वाली कई उड़ानों और नौकाओं को रद्द कर दिया गया है। मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने संवाददाताओं से कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने इज़ू द्वीपवासियों से घर के अंदर रहने और आंधी आने तक कांच की खिड़कियों के पास जाने से बचने का आग्रह किया।

    शनिवार सुबह तक इज़ू द्वीप पर 200 मिलीमीटर (8 इंच) और तोक्यो क्षेत्र में 150 मिलीमीटर (6 इंच) तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को संभावित बाढ़ और भूस्खलन के प्रति आगाह किया है।(एजेंसी)