युद्ध की वजह से सुर्ख़ियों में आया ‘यूक्रेन’, खूबसूरत लड़कियां और ‘ये’ चीजें देश को बनाती है और भी खास..

Pic credit- ukraine.top.girls/Instagram

    Loading

    नई दिल्ली: पूरी दुनिया में काफी लंबे समय से यूक्रेन और रूस (Russia Ukraine Crisis) ये दोनों देशों में जो विवाद चल रहा है, वह चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी और यूक्रेन को लेकर दुनिया भर में कई तरह की खबरें आ रही है। ऐसे में बताया जाए रहा है कि रूस ने यूक्रेन को तीन तरफ से  पूरी तरह घेर लिया है रो अब वे आक्रमण के लिए पूरी तरह तैयार है।

    रोजाना इससे जुड़ी कई तरह की खबरें आप सुनते या देखते होंगे, लेकिन आज हम आपको विवादों को छोड़कर कुछ अलग जानकारी देने जा रहे है, दरअसल आज हम आपको यूक्रेन की कुछ बेहद दिलचस्प बातें बताने जा रहे है। इन चीजों की वजह से यूक्रेन दुनिया के कई देशों में से एक देश है जो बेहद खास है, आइए आज जानते है इससे जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें… 

    यहां है दुनिया की सबसे सुंदर लड़कियां 

    खूबसूरत लड़कियां हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र होती है, वैसे तो पूरी दुनिया में खूबसूरत लड़कियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन आपको बता दें कि यूक्रेन को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों वाला देश माना जाता है।  यहां की महिलाएं खूबसूरती में ही सबके आगे नहीं  है, बल्कि इसके अलावा यूक्रेनी महिलाएं पुरुषों के साथ काम करती हैं और अपनी भागीदारी के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि यहां घर में किसी काम से लेकर संसद तक महिलाएं पुरुषों के साथ जिम्मेदारी निभाती हैं, और खुद का प्रतिनिधित्व करती है। 

    यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश

    यूक्रेन अपने भीतर कई खासियत लेकर है, आपको बता दें कि यूक्रेन 1990 में सोवियत संघ से अलग हुआ था और इसकी अलग देश के रूप में पहचान बनी थी। जी हां यह रूस के बाद यूरोप का सबसे बड़ा देश है। यहां ग्रामीण इलाके में करीब 30 प्रतिशत आबादी रहती है। वही खेती के मामले में यूक्रेन दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। अपने आप में यह देश बहुत सारी खासियतों से भरा पड़ा है। 

    यहां ईसाइयों की आबादी सबसे अधिक

    शायद इस बारे में आपको जानकारी न हों लेकिन आज हम आपको बता रहे है, दरअसल यूक्रेन में सबसे अधिक संख्या ईसाइयों की है। यहां ईसाई बहुसंख्यक हैं, उनकी आबादी ज्यादा है। आबादी की बात करें तो यहां ईसाइयों के बाद मुस्लिम आबादी दूसरे स्थान पर आती है। इतना ही नहीं बल्कि यूक्रेन हवाई जहाज बनाने के लिए भी मशहूर है। 

    शिक्षा में यूक्रेन है आगे 

    जैसे की हमने आपको बताया यूक्रेन में कई साड़ी खास बातें है, ठीक वैसे ही यह देश शिक्षा क्षेत्र में भी किसी से कम नहीं है। जी हां बात करें शिक्षा की तो यूक्रेन के 99.8 फीसदी लोग पढ़ लिख सकते हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन एजुकेशन के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। 

    मैकडोनाल्ड भी है खास

    कई सारी खासियतों से भरे इस देश में मैकडोनाल्ड भी खास है। जानकारी के लिए बता दें कि यहां दुनिया का सबसे तीसरा बिजी मैकडोनाल्ड है।  यहां एक मैकडोनाल्ड है, जिसमें काफी लोग आते हैं और यह टॉप-5 मैकडी में शामिल है। आज हमने बात की यूक्रेन की कई सारी दिलचस्प बातों के बारे में लेकिन वर्तमान में अब इस देश के अस्तित्व पर बन आयी है, जी हां इन दिनों रूस और यूक्रेन के युद्ध की खबरें जोरों पर है, अब देखना यह होगा की इसे लेकर आगे क्या होता है।