US President Joe Biden announced America will try for six-week ceasefire in Gaza
AP/PTI Photo: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ इजराइल और हमास (Israel-Hamas War) के बीच जहां बीते 7 अक्टूबर, 2023 से खुनी जंग जारी है, वहीं दूसरी तरफ अब लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने आतंक मचाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में अमेरिका और ब्रिटेन (America-Britain) के जहाजों को अपना निशाना बना रहे हैं। 

बता दें कि बीते गुरुवार को भी उन्होंने हमला किया था। ऐसे में हूती विद्रोहियों के हमले का जवाब अब अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर दिया है। दोनों देशों ने यमन में जबरदस्त हमला किया, जिससे पूरा देश दहल गया है। हवाई हमलों के बाद कई शहरों में धमाके सुनाई दिए। लेकिन यहां हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी सना समेत कई जगहों पर ताबड़तोड़ हमले हुए हैं। इस बाबत अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें और धुएं का जबरदस्त गुबार उठता दिख रहा है। मिली खबर के अनुसार, अमेरिकी हमले में यमन में भारी तबाही हुई है।

अमेरिका और ब्रिटेन से इस एक्शन के बाद हूती भी अब बड़े हमले कर सकता है, ऐसा अनुमान है। हूती की तरफ से जारी हमलों पर अमेरिका कई दिनों से कड़ी चेतावनी दे रहा था, लेकिन इसके बावजूद हूती की तरफ से यह हमले नहीं रूक रहे थे। इतना ही हूती ने अमेरिका और यूरोप के कई जहाजों को भी टारगेट किया था।

इधर अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा हमलों पर अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden)  ने कहा- हूतियों के हमलों के चलते लाल सागर से गुजरने वाले 2 हजार जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों और शिपिंग रूट को बचाने के लिए मैं और भी कड़े आदेश देने से पीछे नहीं हटूंगा। दरअसल, इस समुद्री रास्ते से दुनिया के शिपिंग यातायात की लगभग 15% आवाजाही होती है।लेकिन  हूतियों के हमलों से यूरोप और एशिया के बीच मुख्य मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को समस्‍याओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब हूती विद्रोहियों के हमले का जवाब अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर दिया है। ऐसे और भी हमलों के असार हैं।