कमलनाथ
कमलनाथ

नई दिल्ली, मध्यप्रदेश सियासी संकट अपने उफान पर है। मामला दिग्विजय सिंह की बेंगलुरु में हुई गिरफ्तारी का है जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश की सरकार को बीजेपी अपहृत करने

Loading

नई दिल्ली, मध्यप्रदेश सियासी संकट अपने उफान पर है। मामला दिग्विजय सिंह की बेंगलुरु में हुई गिरफ्तारी का है जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि  प्रदेश की सरकार को बीजेपी अपहृत करने का प्रयास कर रही है। 

विदित हो कि आज तड़के सुबह बंगलुरु में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह,डीके शिवकुमार और अन्य नेताओं के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण पर कमलनाथ ने कहा था कि अब जरुरत पड़ी तो वे भी अपने उन फंसे हुए विधायकों से मिलने जायेंगे। वहीं कांग्रेस के बागी विधायकों ने आज ही कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि ‘किसी भी कांग्रेसी नेता या सदस्य को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके जीवन और सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

उधर अब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया है और कहा है कि ‘दिग्विजय जी हमारे राज्यसभा उम्मीदवार हैं। वे बेंगलुरु बीजेपी द्वारा बंधक बनाये गए हमारे विधायकों से मिलने गए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि वे सुरक्षा जोखिम में हैं। बीजेपी, हमारी सरकार को अपहृत करने का प्रयास कर रही है और अब दिग्विजय जी के सुरक्षा पर भी सवाल बन गया है।’