उल्हासनगर. भाजपा (BJP) का आरोप है कि राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) सरकार की लापरवाही के कारण ही ओबीसी आरक्षण रद्द (OBC Reservation Canceled) हुआ है इसलिए उल्हासनगर जिला भाजपा के बैनर तले स्थानीय तहसील कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन (Protest) किया गया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेश टिलेकर के आदेश और उल्हासनगर ओबीसी मोर्चा के माध्यम से स्थानीय कैम्प क्रमांक-5 स्थित तहसीलदार कार्यालय पर उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जमनादास पुरसवानी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष तानवडे के नेतृत्व में राज्यव्यापी आक्रोश आंदोलन किया गया।
इस आंदोलन के मौके पर मनपा के नेता प्रतिपक्ष किशोर वनवारी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और नगरसेवक महेश सुखरामनी, नगरसेवक राजू जगयासी, मनोहर खेमचंदानी, अमर कुमार भटीजा, मंगला चांडा, ओबीसी महिला अध्यक्ष स्नेहलता कलशेट्टी, अजित सिंह लबाणा, उमेश सोनार आदि भाजपा ओबीसी सेल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।