नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप अब धीमा पड़ गया है। यही कारण है कि देश के कई राज्य अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं। कोविड (COVID-19) का कहर झेल चुके दिल्ली (Delhi Unlock) से भी अच्छी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि राजधानी में अब हालात बेहतर हो रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन (Lockdown) में अब ढील दी जा रही है। इसके कारण अपने गृह राज्य गए प्रवासी मजदूर (Migrant Workers) अब दिल्ली वापस लौट रहे हैं।
ज्ञात हो कि दिल्ली में अनलॉक के तहत केजरीवाल सरकार ने निर्माण और फैक्ट्रियों को खोलने की अनुमति दी हुई है। साथ ही मामले भी कोरोना के कम हो गए हैं। इसलिए प्रवासी मजदूर अब काम के मद्देनजर वापस लौट रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब प्रवासी मजदूर वापस आना शुरू हो गए हैं। सीतापुर से आए एक प्रवासी मज़दूर ने बताया कि कंपनी शुरू हो रही हैं तो काम मिलेगा।
दिल्ली: राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब प्रवासी मज़दूर दिल्ली वापस आना शुरू हो गए हैं। सीतापुर से आए एक प्रवासी मज़दूर ने बताया, “कंपनी शुरू हो रही हैं तो काम मिलेगा।” pic.twitter.com/hBwFlRc1T3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2021
गौर हो कि दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर लोग अलग-अलग राज्यों से दिल्ली वापस लौट रहे हैं। जिसके कारण कई जगहों पर भीड़ वापसी की दिखने लगी है। दिल्ली में लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदुर वापस अपने राज्य लौट गए थे। मजदूरों के वापस लौटने से अब ट्रेनों में भीड़ दिखने लगी है।