Thane Police Commissionerate
Representative Pic

    Loading

    ठाणे. ठाणे पुलिस आयुक्तालय (Thane Police Commissionerate) के करीब साढ़े 4 फीसदी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली खुराक न लगने की बात सामने आई  है। आयुक्तालय के 710 अधिकारियों (Officers) में से 706 (99.43 फीसद को) और 8 हजार 486 कर्मचारियों में से 8 हजार 107 (95.53 फीसद को) पहला टीका लगा है। इसके अलावा 660 अधिकारियों और 7 हजार 250 कर्मचारियों ने दूसरा टीका लिया है। लेकिन 379 अधिकारी और कर्मचारियों को अभी तक पहला टीका भी नहीं लगा है। 

    गौरतलब है की  कि पुलिस आयुक्तालय के 284 अधिकारी और 2 हजार 67 पुलिस वाले कोरोना संक्रमण की चपेट में आये हैं और 2 हजार 306 ने कोरोना को मात दी है। संक्रमित 38 जवानों की मौत हुई है। 

    वर्तमान में सात जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ठीक हुए सभी अधिकारी और जवान ड्यूटी कर रहे हैं। निवर्तमान आयुक्त विवेक फणसलकर खुद संक्रमण का शिकार हुए थे। कोरोना काल के दौरान वे लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहे थे और खुद लगातार फिल्ड में बने थे।