Raj Kundra Pornography Case : Mumbai Crime Branch has summoned actress Sherlyn Chopra asking her to appear before it for questioning today in connection with the porn film production case

    Loading

    मुंबई: राज कुंद्रा (Raj Kundra) से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले में जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। शर्लिन चोपड़ा को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने शुक्रवार को पेश होने के लिए समन जारी किया है। बताया जा रहा है कि, जांच अधिकारी शर्लिन चोपड़ा से व्यवसायी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा से जुड़े अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में सवाल-जवाब करना चाहते हैं। राज कुंद्रा फिलहाल इस मामले में न्यायिक हिरासत में है। 

    शर्लिन चोपड़ा को इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) का दरवाजा खटखटा दिया था। शर्लिन चोपड़ा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करवाई थी। जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था। 

    शर्लिन चोपड़ा से आज होगी पूछताछ

    बता दें कि, शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद इस केस में कई अहम खुलासे कर चुकी हैं। शर्लिन चोपड़ा ने  खुलासे के बाद  बताया था कि, उन्होंने ही सबसे पहले इस मामले में बयान दर्ज कराया था।

    राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि, राज कुंद्रा इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आ रहे हैं और उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मौजूद हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ये फिल्में बनाकर कुछ ऐप्स के जरिए पब्लिश की जाती थीं।