President of India Ramnath Kovind

    Loading

    नई दिल्ली: देश कल 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) मनाने जा रहा है। उससे पहले आज शाम देश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) संबोधित करेंगे। इसी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान के अनुसार राष्ट्र के नाम रामनाथ कोविंद के संबोधन का प्रसारण आज शाम 7 बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा। जहां आप लाइव देख सकते हैं। 

    वहीं ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन को सुना जा सकता है।  15 अगस्त को लेकर दिल्ली सहित पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। साथ ही जो अलर्ट उन्हें मिला है उसके आधार पर अपनी तैयारी की हुई है।  

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यहां देखें लाइव संबोधन-

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन हिंदी और फिर अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। इस वर्ष टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले सभी एथलीटों को स्वतंत्रता दिवस 2021 में भाग लेने के लिए खास आमंत्रण दिया गया है। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग जगहों पर कई आयोजन हर साल किये जाते हैं।