आर्यन की गिरफ्तारी के बाद फैंस पहुंचे शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’, कहा- ‘हम आपके साथ खड़े हैं’

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने और बेचने का आरोप लगा है। आर्यन को कोर्ट ने एक दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया गया है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया है। अब शाहरुख खान और उनका परिवार इस वक़्त मुश्किल वक़्त से गुजर रहा है। 

    इस मुश्किल वक़्त में शाहरुख के कई दोस्त उनके सपोर्ट में खड़े हैं। वहीं अब उनके फैंस भी उनके सपोर्ट में उतरे हैं। दरअसल हाल ही में शाहरुख के फैंस उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके घर के बहार उन्हें सपॉर्ट करने पहुंचे थे। अब सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करने आए फैंस के फोटोज और वीडियो वायरल हो रहा हैं।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Team SRK Nepal (@teamsrknepal)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by gossip girl 🙋 (@theviralbollywoodnews)

    वहीं शाहरुख के सपोर्ट में आये उनके एक फैन ने लिखा- ‘दुनिया के हर कोने से आपके फैंस आपको बहु प्यार करते हैं शाहरुख़। इस मुश्किल समय में हम आपके साथ खड़े हैं। टेक केयर किंग।’ इस के अलावा और भी कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Team Shah Rukh Khan (@teamshahrukhkhan)

    गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान शाहरुख के सपोर्ट में उनके घर उनसे मिलने गए थे। साथ ही सुनील शेट्टी, मीका सिंह, ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट और सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी शाहरुख़ के सपोर्ट में उतर चुके है।

    गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है।