Shah Rukh Khan will receive son Aryan Khan from jail, will be released by noon: मुंबई ड्रग मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को बेल मिल गई है। जेल अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कागजात नहीं मिलने के कारण एक और रात आर्यन को मुंबई की आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी। हालांकि, अब यह तय है कि आज यानी शनिवार को आर्यन खान जेल से बाहर होंगे। आज करीब सुबह 5.30 बजे जेल अधिकारियों को आदेश प्राप्त हुआ। अब ऑर्थर रोड जेल की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तकरीबन दोपहर तक आर्यन को रिहा किया जाएगा।
खास बात यह है कि बादशाह शाहरुख खान खुद अपने बेटे आर्यन को रिसीव करने पहुंचेगे। अभिनेता मुंबई स्थित अपने मन्नत बंगले से ऑर्थर रोड जेल के लिए रवाना हो गए हैं। पहले खबर थी कि आर्यन सुबह 10 बजे के आस पास जेल से रिहा होंगे। जेल अधिकारी मीडिया से बातचीत में बताया कि औपचारिकताएं और कागजात कारवाही तकरीबन पूरी हो गई है वह दोपहर तक बाकी कैदियों के साथ आर्थर रोड जेल से रिहा किया जाएंगे।
Mumbai | Jail officials opened the bail box outside Arthur Road Jail at about 5:30 am today to gather bail orders. A physical copy of Aryan Khan’s bail release order was also kept inside, yesterday.
Aryan will be released this morning, in connection with drugs-on-cruise-case. pic.twitter.com/Kb8JCjeAHf
— ANI (@ANI) October 30, 2021
आपको बता दें, एनसीबी ने आर्यन खान को 2 अक्टूबर देर रात एक क्रूज में ड्रग्स पार्टी के मामले में हिरासत में लिया था। सेशंस कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका रद्द होने के बाद लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बेटे की रिहाई के लिए अभिनेता ने वकीलों की फैज खड़ी कर दी थी।