love-jihad
File Pic

    Loading

    लखनऊ: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

    जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद नवाजिश नामक युवक केवाईसी (नो योर कस्टमर) वेरिफिकेशन की नौकरी करता था।  इसी दौरान पीड़िता केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए आई थी। वेरिफिकेशन के लिए आए लड़की का नंबर आरोपी ने सेव कर लिया और उसे व्हाट्स ऐप पर मैसेज भेजकर चैट करने के बहाने उसने जान पहचान बना ली। बात करते करते युवक ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया। पीड़िता को उसके मुस्लिम होने की भनक ला लगे इसलिए वह अपना नाम विशाल बताता था और दिखावे के लिए हाथ में कलावा भी बाँधता था। आरोपी हमेशा खुद को हिंदु रिति रिवाज के हिसाब से दिखाता था।

    जब लड़की को सच का पता चला तब उसने अलीगंज थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता  के शिकायत अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसे आर्थिक स्थिति का हवाला देकर ढाई लाख रूपए भी ऐंठे।  शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप और मोबाइल से कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें और मोबाइल नंबर पुलिस ने बरामद किए हैं।