Ram Charan & Jr NTR’s RRR film not getting postponed: भारत में COVID-19 और ओमाइक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए मीडिया में यह खबर तेज थी कि डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती हैं। यह खबर मीडिया में आने के बाद से ‘आरआरआर’ फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘आरआरआर’ जिस डेट पर तय हुई है उसी डेट पर रिलीज होगी। इसका मतलब फिल्म 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एसएस राजामौली ने खुद इसकी पुष्टि की हैं।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘’आरआरआर’ फिल्म की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ेगी। यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को ही रिलीज होगी फिल्म निर्माता ने खुद पुष्टि की है कि यह बिग बजट मूवी स्क्रीन पर तय तारीख पर हिट करेंगी। ओह!’ देखें पोस्ट-
#Xclusiv… BREAKING NEWS… ‘RRR’ VERY MUCH ON 7 JAN 2022… SS RAJAMOULI OFFICIAL STATEMENT TO ME… No postponement. #SSRajamouli #JrNTR #RamCharan #RRR #RRRMovie #RRRPreReleaseEvent #RoarOfRRRInKerala pic.twitter.com/DmHdvp986U
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 29, 2021
‘आरआरआर’ रिलीज में अब कुछ ही समय बचा हुआ है, ऐसे में फिल्म से जुड़े कलाकारों ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा अजय देवगन (Ajya Devgn) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे बॉलीवुड कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। आरआरआर एक पीरियड एक्शन फिल्म है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी कोमराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू की कहानी को दिखाया गया है। ‘आरआरआर’ को देश और विदेशी कई भाषाओँ में रिलीज किया जाएगा।