नई दिल्ली: हरियाणा के भिवानी जिले (Landslide in Haryana Mining ) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि जिले के तोशाम प्रखंड में भूस्खलन का मामला सामने आया है। मौके पर राहत का काम जारी है। भूस्खलन से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और करीब आधार दर्जन डंपर ट्रक तथा कुछ मशीन मलबे में दब गईं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वहीं खबर यह भी है कि भूस्खलन के चलते खनन काम में लगे कई वाहन भी दब गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मौके पर दो लोगों के घायल और कई लोगों के लापता होने की भी खबर है।
Incident of a landslide in a mining quarry took place in Haryana’s Bhiwani pic.twitter.com/d7d382RxrC
— ANI (@ANI) January 1, 2022
गौर हो कि घटनास्थल पर बचाव का काम तेजी से शुरू है। तोशम पुलिस थाने के निरीक्षक सुखबीर ने कहा कि इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की घटना तोशम ब्लॉक में हुई और करीब आधा दर्जन डंपर तथा कुछ मशीन भी मलबे में दब गई हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)