अलवर बलात्कार मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने कहा- नाबालिक से नहीं हुआ रेप

    Loading

    अलवर: राजस्थान की अलवर में नाबालिक लड़की (Alwar Rape Case) के साथ हुए बलात्कार मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कहा कि, जांच में पता चला है की लड़की से कोई बलात्कार नहीं हुआ है। इस बात की जानकारी खुद अलवर पुलिस निरीक्षक तेजस्विनी गौतम (Tejaswini Gautam) ने पत्रकार वार्ता ने दौरान दी। 

    तेजस्विनी ने कहा, “पुलिस को मिले तकनीकी साक्ष्य और वीडियो के आधार पर रेप पीड़िता तिजारा फ्लाईओवर (घटना स्थल) पर स्वस्थ नजर आ रही है। डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मेडिकल जांच से पता चलता है कि उसके निजी अंगों में कोई चोट नहीं है।”

    पुलिस अधिकारी ने कहा, “11 जनवरी की घटना के बाद प्रथम दृष्टया मामला दर्ज किया गया था। जांच के अनुसार, लड़की (बलात्कार पीड़िता) अपने गांव से शहर (जयपुर) अकेले ऑटो में सवार हुई। ऑटो में केवल साथी यात्री थे, और वह पूरी तरह से ठीक लग रही थी।”

    भाजपा राजस्थान सरकार पर हुई हमलवार 

    अलवर रेप केस पर बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “राजस्थान रेप कैपिटल बनता जा रहा है। यहां की सरकार संवेदनहीन है और 72 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ये लोग इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य में नहीं है कानून-व्यवस्था।”

    ज्ञात हो कि, मंगलवार को यह घटना सामने आई थी. पीड़िता उस दिन आखरी बार लोगों को 12 बजे दिखाई दी थी। तब वह खेत के रास्ते सड़क पर जा रही थी। लेकिन उसके बाद वो लहूलुहान हालत में ओवर ब्रिज के नीचे मिली थी। पहले उसे अलवर के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया था। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे जयपुर रेफर कर दिया गया था। जहां 8 घंटे चले लंबे ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई गई।