नई दिल्ली: कुछ निर्मिति ऐसी होती है जो दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। ऐसा ही एक गाने है जिसने विश्व के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आपको बता दें कि गाना बच्चों का है, जिसने अब सोशल मिडिया पर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस गाने ने इतिहास रच दिया है। दुनिया में अब ये गाना बेहद सुर्ख़ियों में है। आइए जानते है इस गाने के बारे में पूरी खबर…
दुनिया में सबसे ज्यादा देखा गया गाना
जी हां दरअसल 13 जनवरी को YouTube के इतिहास में यह सॉन्ग 10 अरब बार देखा जाने वाला पहला वीडियो बन गया। इतना ही नहीं बल्कि अब ये सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि ये गाना साउथ कोरियाई एजुकेशनल एंटरटेनमेंट फर्म Pinkfong द्वारा बनाया गया है। इस गाने के बोल ‘बेबी शार्क’ है। बता दें कि सॉन्ग में कोरियाई-अमेरिकी सिंगर होप सेगोइन की आवाज है।
Today we mark history with our special milestone! 🥇 ‘Baby Shark Dance’ became the first video in history to hit 𝟭𝟬 𝗕𝗜𝗟𝗟𝗜𝗢𝗡 𝗩𝗜𝗘𝗪𝗦 on YouTube!🦈🌊
Share your Baby Shark Dance moments with us!🎶 #BabySharkDance #BabyShark #TheMostViewedVideo #YouTube #10billionviews pic.twitter.com/tbuCDeWdSh
— Pinkfong & Baby Shark (@Pinkfong) January 13, 2022
2016 में हुआ था रिलीज
दरअसल यह गाना 2016 में रिलीज किया गया था। नवंबर 2021 में इस गाने को 7.04 अरब बार देखा जा चुका था। यह उस समय ही YouTube पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया था। जी हां ये गाना इतना अच्छा है कि इस गाने को बच्चे बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है।