Gangubai Kathiawadi
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : संजय भंसाली (Sanjay Bhansali) की आगामी (Upcoming) फिल्म (Film) ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) जिसके रिलीज (Release) होने का इंतजार (Waiting) दर्शक (Audience) बड़ी बेसब्री से कर रहे है। कोरोना महामारी के चलते यह फिल्म बहुप्रतीक्षित है। इसी बीच एक्टर अजय देवगन ने इस फिल्म में अपने लुक का पोस्टर अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्टकर अपने दर्शकों को एक खुशी की खबर दी है।

    अभिनेता ने अपने दर्शकों को यह भी बताया की इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 4 फरवरी को रिलीज होगा। अभिनेता ने अपने कैप्शन में लिखा ‘अपनी पहचान से चार चाँद लगाने, आ रहे हैं हम! ट्रेलर कल आउट होगा। #गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा’। अजय देवगन पोस्टर में सूट पैंट में नजर आ रहे है साथ ही उन्होंने अपने सिर पर एक टोपी पहने हुए है और आखों में ब्लैक सनग्लास लगाए नजर आ रहे है। अभिनेता एक कार के पास खड़ें है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    फैंस उनके इस दमदार लुक के दीवाने हो रहे है। उनके इस पोस्टर को न केवल फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी उनके इस लुक को पसंद कर रहे है। जिसमें फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और अभिषेक बच्चन जैसे एक्टर शामिल है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

    हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म में अपने लुक का पोस्टर अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आलिया भट्ट, इमरान हाशमी, विजय राज, सीमा पाहवा और इंदिरा तिवारी अपनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।