नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के मद्देनजर दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) आज बेंगलुरु पहुंचे हैं। केजरीवाल का मकसद यहां पहुंचकर लोगों को विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले ‘नए जमाने की राजनीति’ का संदेश देना है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रावण की तरह केंद्र सरकार को भी अहंकार था, लेकिन उन्होंने 3 कृषि कानून वापस लिए।
ज्ञात हो कि बेंगलुरु में AAP संयोजक व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रावण की तरह केंद्र सरकार को भी अहंकार था, उन्होंने 3 कृषि कानून पास किए। सरकार को बहुत समझाया किसानों से मत उलझो लेकिन सरकार नहीं मानी। अंत में 13 महीनों के संघर्ष के बाद कानून वापस लेने पड़े। मैं किसानों के संघर्ष को सलाम करता हूं।
रावण की तरह केंद्र सरकार को भी अहंकार था, उन्होंने 3 कृषि कानून पास किए। सरकार को बहुत समझाया किसानों से मत उलझो लेकिन सरकार नहीं मानी। अंत में 13 महीनों के संघर्ष के बाद कानून वापस लेने पड़े। मैं किसानों के संघर्ष को सलाम करता हूं: AAP संयोजक व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल,बेंगलुरु pic.twitter.com/11l2toPJ3R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2022
केजरीवाल ने कहा कि 75 साल की आजादी के बाद भी किसानों का बुरा हाल है। देश भर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। छोटा किसान इतना गरीबी में जीता है कि किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता है। देश की 45% आबादी खेती पर निर्भर है ये आबादी अगर ठान ले तो बड़ी से बड़ी सरकार को गिरा सकती है।
आप संयोजक ने कहा कि इन (सरकार) लोगों को मैंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करो तो इन्होंने कहा कि सरकार बनाओ और खुद खत्म करो। हमने चुनाव लड़ा, पहले दिल्ली में सरकार बनी फिर पंजाब में बनी और अब कर्नाटक में सरकार बनानी है।