happy birthday chetan-bhagat-and-wife-anusha-bhagat-love-story

चेतन भगत (Chetan Bhagat) के लिए नौकरी छोड़कर राइटर बनाना काफी मुश्किल था।

    Loading

    मुंबई: देश के मशहूर राइटर चेतन भगत (Happy Birthday Chetan Bhagat) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। चेतन भगत की नॉवेल लोगों को काफी पसंद आती है। खासकर युवा पीढ़ी चेतन भगत के नॉवेल के दीवाने है। लेखक होने के अलावा चेतन भगत एक मोटिवेशनल स्पीकर, कॉलमनिस्ट और स्क्रीनराइटर भी हैं। इसके अलावा वह एक फेमस टीवी पर्सनैलिटी भी बन चुके हैं। चेतन भगत डांस रियालिटी शो ‘नज बलिए 7’ के जज रह चुके हैं।

    चेतन (Chetan Bhagat) की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उन्होंने हमेशा अपने दिल की बात सुनी। चाहे पढ़ाई हो या नौकरी और शादी, चेतन भगत ने हमेशा अपने दिल की बात सुनकर फैसला लिया। चेतन भगत ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गर्लफ्रेंड अनुषा से शादी का फैसला किया था। चेतन भगत ने कई बेस्ट सेलर नॉवेल लिखी है। इसके बाद फिल्म ‘किक’ से उन्होंने स्क्रीन प्ले राइटिंग करने का फैसला लिया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chetan Bhagat (@chetanbhagat)

    चेतन (Chetan Bhagat) का जन्म 22 अप्रैल, 1974 को दिल्ली में हुआ था। चेतन के पिता आर्मी में थे और मां सरकारी नौकरी में। उन्होंने अपनी शुरुआती  पढ़ाई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। आईआईएम अहमदाबाद से उन्होंने एमबीए की डिग्री ली है।

    चेतन (Chetan Bhagat) और अनुषा की लव स्टोरी अहमदाबाद के आईआईएम कैंपस से शुरू हुई थी। चेतन पंजाबी और अनुषा तमिल फैमिली से थी। चेतन के माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन चेतन ने अनुषा का साथ नहीं छोड़ा। चेतन और अनुषा ने तय किया था कि, वह परिवार के आशीर्वाद से ही शादी करेंगे। दोनों ने लंबा इंतजार किया और आखिर में उन्हें घरवालों की सहमति मिल गई।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chetan Bhagat (@chetanbhagat)

    आईआईएम की पढ़ाई करने के बाद चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने लगभग 11 साल तक इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की। वो हांगकांग के Goldman Sachs और फिर Deutsche Bank में थे। इसके बाद साल 2009 में चेतन भगत मुंबई शिफ्ट हो गए। चेतन की पत्नी अनुषा भी बैंक में जॉब करती हैं।

    चेतन भगत (Chetan Bhagat) के लिए नौकरी छोड़कर राइटर बनाना काफी मुश्किल था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती 3 किताबें फाइव प्वाइंट सम वन, वन नाइट एट द कॉल सेंटर, 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ, बैंक की नौकरी में रहते हुए ही लिखी थीं। इसके बाद एक फ्रेंच जर्नलिस्ट ने उन्हें राइटिंग करने की सलाह दी। इसके बाद साल 2009 में मुंबई शिफ्ट होने के बाद चेतन ने नौकरी छोड़ फूलटाइम राइटिंग करने का फैसला लिया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chetan Bhagat (@chetanbhagat)

    बता दें कि, चेतन भगत (Chetan Bhagat) की 5 नॉवेल पर फिल्में बनी है। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैल्लो’ चेतन भगत की नॉवेल ‘वन नाइट एट कॉल सेंटर’ पर बनी थी। वहीं, साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘काई पो चे’चेतन भगत की नॉवेल ‘3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर बनी थी। चेतन भगत की नॉवेल ‘फाइव प्वाइंटसमवन’ पर साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘3 इडियट्स’ बनी। इसके बाद साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘2 स्टेट्स’ चेतन भगत की नॉवेल ‘2 स्टेट्स’ पर बनी थी। इसके अलावा साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत की नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बनी थी।