Sudha Kongara
Photo- Social Media

    Loading

    मुंबई : फिल्म (Movie) ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) अभी हाल ही में रिलीज (Release) हुई है। जबसे ये फिल्म सिनेमाघरों (Theatres) में रिलीज हुई है तब से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अपना जादू चलाकर रखा है। लोगों से इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। इस फिल्म फ्रैंचाइजी का निर्माण ‘हम्बेल फिल्म्स’ ने किया है। अब निर्माता ने अपने आगमी फिल्म की घोषणा कर दी है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा करेंगी।

    हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर इससे अधिक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हम्बेल फिल्म्स ने खुद इस बात की जानकारी अपने ट्विटर पर एक ट्विट के जरिए दी है। इस फिल्म की कहानी काफी रोचक होगी। हम्बेल फिल्म्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुछ सच्ची कहानियां कहने लायक हैं, और सही कहा जाए तो हम हम्बेल फिल्म्स में निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं, एक ऐसी कहानी जो हमें यकीन है कि हमारी सभी फिल्मों की तरह भारत की कल्पना पर खरा उतरेगी।’

    वहीं सुधा कोंगारा भी इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए काफी खुश और उत्साहित है। इस घोषणा से फैंस में काफी खलबली मच गई है। वो इस फिल्म की और अधिक जानकारी पाने के लिए उत्साहित हो रहे है। ये फिल्म किस भाषा में बनेगी, इस फिल्म में कौन-कौन स्टार कास्ट होंगे। ये सभी सवाल दर्शकों के मन में उठ रहे है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sudha Kongara (@sudha_kongara)

    वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस नए फिल्म के ऐलान के पोस्टर को Koo करते हुए जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हम्बेल फिल्म्स की अगली फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा करेंगी।

    गौरतलब है कि सुधा कोंगारा साल 2008 में तेलुगू फिल्म ‘आंध्र अंडागाडु’ का निर्देशन करके अपने करियर की शुरुआत की थी। सुधा कोंगारा सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल कर चुकी है।