इसी बीच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मस्ती करते हुए नज़र आए।
मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। दिल्ली की टीम इस सीजन में 9 में से 5 मैच हार चुकी है। दिल्ली (DC) की टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ 7वें नंबर पर है। इसी बीच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मस्ती करते हुए नज़र आए।
हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषभ के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का बेटा फ्लेचर (Ricky Ponting Son Fletcher) नज़र आ रहे हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और फ्लेचर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दो दोस्त फुटबॉल का मजा लेते हुए। हमारे लिए सिर्फ रिकी पोंटिंग और फ्लेचर को एक साथ खेलते देखना ही काफी नहीं है।’
Just two friends vibing over football ⚽💙
We can’t get enough of #RP17 and Fletcher Ponting playing together 🤗#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 #TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals | @RishabhPant17 pic.twitter.com/q4TMKpEvwh
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 4, 2022
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत फ्लेचर से बॉल छीनने की कोशिश करते हैं। लेकिन, हर बार फ्लेचर उनके हाथ से बॉल छीन लेते है। इसी दौरान जब ऋषभ पंत बॉल नहीं छीन पाते हैं, तो वह फ्लेचर को गोद में उठाकर बॉल से दूर कर देते हैं। इसके बाद भी ऋषभ पंत फ्लेचर को हरा नहीं पाते हैं। इस वीडियो में रिकी पोंटिंग के बेटा फ्लेचर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने नजर आते हैं। अब सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का मस्ती करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
बता दें कि, रिकी पोंटिंग इस समय दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच की भूमिका में हैं। रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत के बीच अच्छी दोस्ती है।