File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: हालांकि आज का दौर कैशलेस का है, हर तरफ डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहा है, लेकिन आज भी कुछ आर्थिक व्यवहार ऐसे होते है जिसे लिए हमें प्रत्यक्ष रूप से बैंक जाना पड़ता है, ऐसे में हमें यह जानना बेहद जरुरी हो जाता है कि किस महीने में बैंक को कितने छुटियां है। आज हम यह जानकारी आपके लिए लेकर आएं है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि आने वाले जून महीने में बैंक को कितनी छुटियां है, आइए जानते है… 

    आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून 2022 (Bank Holidays In June 2022) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, इसे देखते हुए आप अपना बैंक का काम जल्द ही खत्म कर लें।

    RBI ने 3 केटेगरी में बांटी छुट्टियां

    दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलिडे लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। (Bank Holidays In June 2022) इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं। राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। आइए जानते हैं जून के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

    जून महीने में छुट्टियों की लिस्ट 

    2 जून (गुरुवार):    महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस – हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना

    3 जून (शुक्रवार):   श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस – पंजाब

    5 जून (रविवार):    साप्ताहिक अवकाश

    11 जून (शनिवार):   दूसरा शनिवार बैंक अवकाश

    12 जून (रविवार):  साप्ताहिक अवकाश

    14 जून (मंगलवार):  पहिली राजा/संत गुरु कबीर जयंती – उड़ीसा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब

    15 जून (बुधवार):  राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन – उड़ीसा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर

    19 जून (रविवार):  साप्ताहिक अवकाश

    22 जून (बुधवार):  खारची पूजा – त्रिपुरा

    25 जून (शनिवार):  चौथा शनिवार बैंक अवकाश

    26 जून (रविवार):  साप्ताहिक अवकाश

    30 जून (बुधवार):  रेमना नी – मिजोरम